Connect with us

गोरखपुर

बकाया विनिमय शुल्क न जमा करने पर ईंट भट्ठे पर कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली स्थित गुरु गोरखनाथ ब्रिक फील्ड में ईंट पथाई कार्य रोका गया, कच्ची ईंटें क्षतिग्रस्त; बकाया जमा करने का निर्देश

गोरखपुर। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में खान अधिकारी, खान निरीक्षक गोरखपुर तथा जिला पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा 24 फरवरी 2026 को जनपद में विनिमय शुल्क एवं जिला पंचायत शुल्क जमा न करने वाले ईंट भट्ठों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसील सदर के ग्राम देवकली स्थित गुरु गोरखनाथ ब्रिक फील्ड (प्रोपराइटर आलोक कुमार शुक्ला) का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त भट्ठा पिछले दो वर्षों से विनिमय शुल्क जमा किए बिना संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के समय भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य चलता हुआ मिला।

नियमों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने तत्काल ईंट पथाई का कार्य रुकवा दिया तथा मौके पर मौजूद कच्ची ईंटों को क्षतिग्रस्त कराया। संचालक को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण बकाया विनिमय शुल्क मय ब्याज तथा जिला पंचायत शुल्क नियमानुसार तत्काल जमा करें, अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी ईंट भट्ठा संचालक विनिमय शुल्क एवं संबंधित देयकों का समय से भुगतान सुनिश्चित करें। यदि किसी भी भट्ठे द्वारा बिना शुल्क जमा किए संचालन किया जाता पाया गया तो उसका संचालन बंद कराते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी ऐसे निरीक्षण एवं अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके और नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page