Connect with us

गोरखपुर

निपुण बच्चों के सम्मान के साथ प्रारंभिक शिक्षा को मिली नई दिशा

Published

on

Loading...
Loading...

बीआरसी खजनी में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गोरखपुर। जिले के बीआरसी खजनी के प्रांगण में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन न केवल एक औपचारिक शैक्षिक गतिविधि रहा, बल्कि यह प्रारंभिक बाल शिक्षा को नई दिशा देने वाला प्रेरक अवसर बन गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार (न्यायिक) हरीश यादव ने बालवाटिका के बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के छोटे प्रयास ही कल के सशक्त नागरिक गढ़ते हैं।

कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के पाँच-पाँच निपुण बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मां सरस्वती की वंदना और नन्हे बच्चों के मनमोहक नृत्य ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और ऊर्जावान बना दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सावन कुमार दूबे, सीडीपीओ रचना पांडेय तथा शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश पांडेय ने शिक्षा, पोषण और संस्कार के समन्वय पर जोर दिया।

Advertisement

विषयवस्तु पर एआरपी विवेक चंद्र वर्मा, अराधना यादव एवं सुधीर कुमार मिश्र के विचारों ने कार्यक्रम को वैचारिक गहराई दी। शिक्षिका आभा पांडेय, सिम्मी, सीमा सिंह और अर्चना की टीम द्वारा टीएलएम प्रस्तुतीकरण और गतिविधियों ने यह सिद्ध किया कि नवाचार से ही निपुण भारत का सपना साकार होगा। विशेष रूप से खंड शिक्षा अधिकारी सावन कुमार दूबे द्वारा कुपोषित बच्चे को गोद लेने की पहल ने मानवीय संवेदना का सशक्त संदेश दिया। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ करुणा, सहभागिता और सामाजिक दायित्व का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page