गाजीपुर
भांवरकोल पुलिस ने पिकअप सहित गोवंश व अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को दबोचा
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को अजईपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक महिन्द्रा पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान वाहन पर लदे छह गोवंश, तीन रस्सी, एक देशी कट्टा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्त राज करन सिंह (पुत्र राम नरेश, निवासी ग्राम सोन का पुरवा, पचमहुआ, थाना बागराय, प्रतापगढ़) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 46/26 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम एवं 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी मु0अ0सं0 46/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम एवं 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी की यह कार्रवाई थाना प्रभारी संतोष कुमार राय एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
