Connect with us

गाजीपुर

फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में सार्वजनिक परीक्षा में फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। स्पेशल टास्क फोर्स की सूचना पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक जांच बिना कराए कराई गई परीक्षा
पुलिस के अनुसार घटना 23 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे की है। सूचना शाम 4:42 बजे थाना दुल्लहपुर को प्राप्त हुई। आरोप है कि परीक्षा केंद्र बाबा भगेलू दास करुई बहलोलपुर परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य की देखरेख में बायोमैट्रिक जांच कराए बिना परीक्षार्थी शुभम यादव (अनुक्रमांक 1262105831) के स्थान पर दूसरे युवक को परीक्षा दिलाई गई।

बताया गया कि शुभम यादव पुत्र रविन्द्र यादव की जगह शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी ग्राम कंधेरी थाना सराय लखंशी जनपद मऊ, परीक्षा देते हुए पाया गया।

एसटीएफ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
इस संबंध में वादी श्री अनिल कुमार सिंह, श्री निरीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश फील्ड यूनिट वाराणसी की ओर से थाना दुल्लहपुर में तहरीर दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026 पंजीकृत किया गया।

मामले में धारा 07/13(3), 08/09/13(4) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 तथा धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement

इन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई
शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी ग्राम कंधेरी, थाना सराय लखंशी, जनपद मऊ विंध्याचल यादव (प्रधानाचार्य) पुत्र कालिका प्रसाद यादव, निवासी ग्राम करुई (बहलोलपुर), थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर

पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक, डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सार्वजनिक परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page