Connect with us

गाजीपुर

मेगा शिविर में जिला अधिवक्ता कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क विधिक सहायता कैंप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिला अधिवक्ता कल्याण समिति की ओर से आयोजित मेगा शिविर में निशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा संपन्न हुआ, जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अर्चना ने किया।

मेगा शिविर में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही जिला अधिवक्ता कल्याण समिति द्वारा लगाए गए निशुल्क विधिक सहायता कैंप के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग तथा अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क सहयोग प्रदान किया गया।

Loading...

शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए संपर्क किया। समिति द्वारा संचालित कैंप में निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र मोहन सिंह, राकेश कुमार, धनंजय सिंह, विमल कुशवाहा, रामसहाय सिदक्की, राहुल मिश्रा, अजय कुमार सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page