गाजीपुर
भावी प्रधान पद के उम्मीदवार अजीत यादव की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। सामाजिक कार्यकर्ता एवं जरूरतमंदों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर सहयोग करने वाले महेशपुर कला गांव के भावी प्रधान पद के उम्मीदवार अजीत यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गाजीपुर से गोरखपुर के आईसीयू में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत यादव सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ गरीब और असहाय परिवारों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जरूरतमंदों की सेवा करना उनकी दिनचर्या और स्वभाव का हिस्सा बन चुका है। लगातार अधिक भाग-दौड़ और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उन्हें गोरखपुर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के लोगों ने अजीत यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है, ताकि वे पूर्व की भांति गरीब और असहाय परिवारों की सेवा करते रहें। अजीत यादव पूर्व प्रधान स्वर्गीय मुसाफिर यादव के पौत्र हैं। गांव और क्षेत्रवासियों द्वारा उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है, ताकि वे उसी जोश और हिम्मत के साथ समाज में अपना योगदान देते रहें।
