गाजीपुर
श्री महंत शिवदास उदासीन इण्टर कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ परीक्षा
सादात (गाजीपुर) जयदेश। सादात क्षेत्र स्थित श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज में शनिवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
प्रातः पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पंजीकृत 75 छात्राओं में से 74 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 1 छात्रा अनुपस्थित रही। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की इतिहास विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें पंजीकृत 7 छात्राओं में सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।
केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि परीक्षा शासन के निर्देशानुसार नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में कराई गई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को गहन जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई गई।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर अनुशासन एवं शांति का वातावरण बना रहा। निरीक्षण टीम द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर कक्ष निरीक्षक व सहयोग में संतोष यादव, सुनील यादव, रामानन्द यादव, बृजेश कुमार सिंह, अशोक यादव, कैलाश यादव, चन्दन यादव,राजन यादव,संजय प्रताप बर्नवाल, रीना राय, आभा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
