गोरखपुर
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। महिला संबंधी अपराधों पर रोक लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना पीपीगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 53/2026, धारा 65(2) भा.न्या.सं. एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अशोक निषाद पुत्र बृज बिहारी निषाद निवासी मेंहदरिया, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मामले की विवेचना नियमानुसार की जा रही है। अभियोग से संबंधित विवरण के अनुसार यह मामला मु0अ0सं0 53/2026, धारा 65(2) भा0न्या0सं0 एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत थाना पीपीगंज, गोरखपुर में दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास मिश्रा (चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया), उपनिरीक्षक अनिकेत भारती, कांस्टेबल प्रभाकर सिंह तथा कांस्टेबल अमरनाथ यादव शामिल रहे।
