Connect with us

गोरखपुर

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, किया पैदल भ्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र थाना कैण्ट क्षेत्र के अंतर्गत भगत चौराहा, शास्त्री चौराहा, कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख प्रतिष्ठानों एवं बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

Loading...

इस दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कोतवाली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page