गोरखपुर
कलशयात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बैजलपुर मां वैष्णो मंदिर समिति के तत्वावधान में मां वैष्णो देवी, राधे गोविन्द, हनुमान मंदिर में पांच मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में स्त्री पुरुष और कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाते हुए साथ में अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पंडित राम भरत मिश्रा और पंडित ललित मिश्रा वैदिक मंत्रोच्चार से रेंवड़ा, प्रानपुर, भैंसहिया, चेचुआपार, घोंठवां, बुदहट, चौरसिया चौराहा, होते हुए पर्यटक स्थल बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में स्थित सरोवर से कलश में जल भरकर पुनः हनुमान मंदिर बैजलपुर पहुंच कर विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पंडित राम भरत मिश्रा जी ने कलश स्थापना कराया। तत्पश्चात मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शोभायात्रा में में मुख्य रूप से लाल साहब,बालकेश यादव, रामकेश, राज केस, राजकुमार, आलोक यादव, रामानन्द निषाद, राम सागर यादव, सुशील कुमार सिंह, संजय शुक्ल एडवोकेट सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
