Connect with us

गोरखपुर

कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में धांधली का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

खजनी (गोरखपुर)। खजनी तहसील एवं ब्लॉक क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में ग्रामवासियों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से गांव के कोटेदार की ओर से वजन में कम तथा चावल और गेहूं के स्थान पर सिर्फ चावल देने का आरोप लगाया है। खजनी तहसील में स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जनवरी 2026 में कम तौल (वजन में कम) राशन दिया गया है तथा सिर्फ चावल का वितरण किया गया है।

Loading...

गांव की निवासी सुमेर की पत्नी राजकुमारी, शेषनाथ यादव की पत्नी बादामी देवी, राजेश सिंह की पत्नी रिंका सिंह, जोखू की पत्नी सुमिंत्रा, रामप्रसाद की पत्नी सुदामी,विश्वनाथ की पत्नी सुनीता आदि ने बताया कि कोटेदार राधाकांत पाण्डेय द्वारा खाद्यान्न वितरण में धांधली और घटतौली की जाती है। पूर्ति निरीक्षक विरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page