Connect with us

दुर्घटना

स्कार्पियो ने बाइक सवार इंटर के छात्र को रौंदा, मौत

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरा कर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र इंटर का छात्र था, शाम को उसकी बोर्ड परीक्षा थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

गौरीबाजार के बखरा खास के पलिया मजरे का आर्यन कुमार निषाद (17) पुत्र अमन निषाद नेशनल इंटर कालेज चोरखरी में इंटर की पढ़ाई करता था। शुक्रवार सुबह बाइक में तेल भराने के लिए वकीलगंज गया था। घर वापस लौटते समय बखरा इंटर कालेज के समीप गौरीबाजार-हाटा मार्ग को क्रास कर रहा था, तभी गौरीबाजार के तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसकी बाइक में तेज टक्कर मार दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतना तेज था कि आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।

Loading...

पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि छात्र के इंटर का बोर्ड परीक्षा का केंद्र रामपुर गौवनरिया इंटर कालेज में था। शाम को अंग्रेजी का पेपर था। सुबह बाइक में तेल भराने के बाद घर से बोर्ड परीक्षा देने के लिए जाने वाला था। आर्यन दो भाईयों में आरव (8) से बड़ा था। छात्र की मौत से मां बिन्दू व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page