Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा के शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सकलडीहा तहसील के विभिन्न शिवालयों पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा भोलेनाथ की एक झलक पाने तथा उन्हें जल अर्पण करने के लिए जनसैलाब के रूप में उमड़ी। रविवार को कांवरियों का जत्था भोलेनाथ को जल चढ़ाने के क्रम में बोल-बम के जयकारों के साथ निकला था।

कांवरियों द्वारा मां गंगा में स्नान कर जल भरकर बाबा भोलेनाथ को चढ़ाने के लिए निकले, जो रविवार को प्रातःकाल से ही शिवालयों के बाहर एकत्रित होने लगे और धीरे-धीरे यह कांवरियों का जत्था विकराल रूप लेता हुआ जनसैलाब में तब्दील हो गया। कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए गए थे।

पुलिसकर्मियों द्वारा इन कांवरियों को लाइन में खड़ा कराकर धीरे-धीरे बाबा के दर्शन कराए गए। इसी के साथ जहां दर्शनार्थियों का हुजूम देखने को मिला, वहां भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। दर्शनार्थियों के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

जहां हर-हर महादेव, बोल-बम के जयकारे लगातार गूंजते रहे। सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर स्थित शिव मंदिर पर भक्तों द्वारा भोलेनाथ को जल, पुष्प, माला, बेलपत्र आदि अर्पित किया गया। बरठीं ग्राम सभा स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर पर भी हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित रही, जहां महिलाओं तथा पुरुषों के लिए अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी पूर्ण रूप से की गई थी, जिससे किसी भी समस्या पर निगरानी रखी जा सके तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। इसी के साथ क्षेत्र के अन्य शिवालयों पर भी शिवभक्तों द्वारा जल अर्पण करने तथा दर्शन-पूजन का कार्यक्रम सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। दोपहर पश्चात इन शिवालयों पर शिव बारात का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page