Connect with us

चन्दौली

चहनियां क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के चहनियां क्षेत्र के खण्डवारी, सेवई के पूरा, बाड़ेश्वर महादेव, रामगढ़ मठ में किनेश्वर महादेव, बैराठ में महादेव मंदिर आदि जगहों पर रविवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई। वहीं सुबह लोगों ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्नान कर शिवालयों में दर्शन-पूजन किया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्नान कर क्षेत्र के देवालयों में दर्शन-पूजन किया। क्षेत्र के खण्डवारी गांव में खण्डवारी मंदिर में स्थित महादेव के शिवालय पर मां खण्डवारी सेवा समिति के द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की देर शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। देर शाम को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सपा के वरिष्ठ नेता अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव आदि ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र देकर अतिथियों का सम्मान किया गया।

Loading...

रविवार को रुद्राभिषेक और हवन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस दौरान चंद्रेश सिंह, गणेश सिंह, पुजारी रामराज, रवि सिंह, विकास यादव, निखिल सिंह, नाथू यादव, दिवान चौहान, बनारसी, पीयूष सिंह, डॉ. नारायण, बिनोद यादव आदि ने पूजन-अर्चन में सहयोग किया। वहीं बैराठ स्थित महादेव देवालय में पूजन-अर्चन किया गया। सेवई के पूरा में बाड़ेश्वर महादेव देवालय में दर्शन-पूजन किया गया। दोपहर में बिरहा का आयोजन किया गया। रामगढ़ मठ में स्थित किनेश्वर महादेव का शिव बारात निकाली गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page