Connect with us

चन्दौली

श्रद्धा और भक्ति के साथ चंद्रमौलेश्वर महादेव का हुआ रुद्राभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। नगर पंचायत स्थित श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर परिसर में स्थापित चंद्रमलेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार की देर शाम महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक व भगवान शिव-माता पार्वती का श्रृंगार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिव भक्तों ने भगवान शिव का विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व लोक कल्याण की कामना की।

बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर के परिसर में स्थापित चंद्रमौलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक व श्रृंगार उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान पुरोहितों द्वारा भगवान शिव का विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। भक्तों ने भगवान शिव का 101 लीटर गाय के दूध से अभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। तत्पश्चात आयोजित हवन-पूजन में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा व विश्वास के साथ आहुति दी। भव्य आरती के पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। देर रात्रि तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से गूंजायमान रहा।

इस मौके पर पंडित दीनानाथ त्रिपाठी, राजीव अग्रहरि, भानु अग्रहरि, आशीष गुप्ता, नारायण अग्रहरि, बृजेश चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह, पत्रकार गणेश प्रसाद गुप्ता, शिवाजी सेठ, छेदीलाल अग्रहरि, प्रदुम अग्रहरि, गोलू मोदनवाल, पंकज केसरी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page