Connect with us

वाराणसी

“श्रीमद्भागवत कथा समस्त मानव जीवन के लिए प्रेरणादायी है” : रामानुज वैश्णव दास महाराज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के प्रतापपुर ग्राम सभा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस में कथा व्यास परम पूज्य संत श्री रामानुज वैश्णव दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण और इसके प्रेरणा से महा पापी और राक्षस प्रवृत्ति वाले भी बदलाव के चलते परमगति को प्राप्त करते है। हम मनुष्यों के लिए तो यह वरदान है। यह श्रीमद्भागवत की कथा देवताओं को भी दुर्लभ है ।

जब इस भागवत कथा से धुंधकारी जैसा प्रेत भी भगवान का स्वरूप प्राप्त कर सकता है तो हम मनुष्य इसे केवल श्रद्धा भक्ति के साथ श्रवण करने से तत्काल फल देने वाला है। बीच-बीच में संगीत टोली के साथ सुमधुर भजनों के द्वारा पूरा पांडाल गूंज मन हो रहा है।

Loading...

प्रथम दिन कथा के मुख्य यजमान पूर्व प्रधान रूद्र प्रकाश सिंह के द्वारा पूजन कथा का शुभारंभ कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बृजेश यादव, अजय कुमार सिंह ,असीम सिंह ,बच्चा सिंह ,बच्चा पांडे, दशरथ मिश्र, सर्वेश मिश्रा, आशु मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page