Connect with us

गाजीपुर

पुलिस ने 50 हजार के इनामिया समेत तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जिले की थाना कासिमाबाद पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पचास हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजनरायन अपनी टीम के साथ टोडार गांव के पास देर रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वांछित अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक (पुत्र हरिकेश यादव निवासी ग्राम शंकरपुर थाना दुल्लहपुर) तथा उसके साथी सौरभ यादव (पुत्र संतोष उर्फ छेदी निवासी ग्राम कौवाभारी बीकापुर थाना कोतवाली, गाजीपुर) को पकड़ लिया गया। इसके बाद 10 फरवरी को इस मुकदमे में वांछित एक अन्य अभियुक्त धनन्जय राजभर (पुत्र माधव राजभर निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना कासिमाबाद, गाजीपुर) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर इस मामले से जुड़ा पिस्टल, जिंदा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, हथियारों से जुड़े अपराध, धोखाधड़ी, गैंग से संबंधित मामलों सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार सौरभ यादव पर भी गाजीपुर और वाराणसी जनपद में मारपीट, लूट, आईटी एक्ट से जुड़े मामलों समेत अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं धनन्जय राजभर के खिलाफ भी पहले से आपराधिक मामला दर्ज बताया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को थाना कासिमाबाद पुलिस टीम द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page