Connect with us

गाजीपुर

जमानिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो वांछित आरोपी

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। थाना जमानिया पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 37/2026, धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने अपने हमराहियों के साथ नहर पुलिया बुढ़ाडीह के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित मुकदमे में वांछित दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

Loading...

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सत्येन्द्र राय (पुत्र महेन्द्र राय, निवासी तियरी, थाना जमानिया, गाजीपुर, उम्र लगभग 27 वर्ष) तथा अशोक वर्मा (पुत्र कालिका वर्मा, निवासी तियरी, थाना जमानिया, गाजीपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष) शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 37/2026, धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत थाना जमानिया में पूर्व से मामला दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना जमानिया में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page