दुर्घटना
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Loading...
Loading...
बस्ती। जिले के बभनान क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध की रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। गोंडा से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद रेलवे गेट संख्या 221 के आगे पहुंची ही थी, तभी यह घटना हुई। ट्रेन चालक ने तत्काल मेमो के जरिए स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
Loading...
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान भगेलू कनौजिया पुत्र काशी कनौजिया, निवासी वार्ड नंबर तीन, पटेल नगर, नगर पंचायत बभनान, थाना गौर के रूप में की। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।
Continue Reading
