Connect with us

गाजीपुर

मां दुर्गा-काली मंदिर में चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। थाना सादात क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित मां दुर्गा-काली मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के सोने के मांग टीके और गले के हार को लेकर फरार हो गए। साथ ही दानपात्र को तोड़कर उसमें रखे लगभग 25 हजार रुपये भी निकाल लिए।

शुक्रवार की सुबह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे पुजारी ने सबसे पहले दानपात्र टूटा हुआ देखा। इसके बाद मंदिर के अंदर जाकर निरीक्षण किया तो मां दुर्गा का मांग टीका और हार गायब मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आसपास के लोगों को बताया और तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

Loading...

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सादात के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे के निर्देश पर एसआई अनिरुद्ध द्विवेदी, एसआई हरिहर मिश्रा और कांस्टेबल मनोज गुप्ता को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर का गहनता से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page