गाजीपुर
सेवराई वॉलीबॉल फाइनल में रक्षा मंत्रालय ने देवरिया को हराकर जीता खिताब
सेवराई (गाजीपुर) जयदेश। धामू देव राव स्मारक वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेवराई में देवरिया और रक्षा मंत्रालय की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रक्षा मंत्रालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खेल के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजिक कार्यकर्ता एवं भावी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी इसरार अहमद अंसारी साहब रहे। कमेटी के सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर इसरार अहमद अंसारी साहब ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। वहीं खिलाड़ियों ने भी अपने महबूब नेता को फूल-मालाओं से सम्मानित कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान इसरार अहमद अंसारी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी चर्चा हुई। उन्होंने गरीब, असहाय परिवारों एवं मुसहर समाज की कई मलिन बस्तियों में ठंड के दिनों में कंबल वितरण किया है। इसके अलावा 15 अगस्त एवं विभिन्न त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते रहे हैं। उनके पास सहायता के लिए पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वे हरसंभव मदद करते हैं, जो क्षेत्र में सर्वविदित है।
स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के बीच यह चर्चा रही कि ऐसे समाजसेवी और जनसेवक को गांव सेवराई का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए। लोगों का मानना है कि इसरार अहमद अंसारी जैसे विचारधारा और सेवा भाव रखने वाले व्यक्तित्व को एक बार मौका अवश्य दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उन्होंने इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सबसे अधिक सहयोग राशि प्रदान की थी, जिसकी चर्चा लोगों की जुबान पर बनी रही।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह, सेवराई, जमानिया रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
