Connect with us

गाजीपुर

सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, ग्रामीणों ने कार्य रुकवाया

Published

on

भीमापार (गाजीपुर)जयदेश। सादात ब्लॉक क्षेत्र के मंगारी गांव में जिला पंचायत द्वारा पिच रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर गांव के रामबली राजभर, अर्जुन राजभर, रामकृत कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, मन्नू राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और निर्माण कार्य को रोक दिया।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी संबंधित उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। सूचना मिलने पर हमारे जिला राजनीतिक संवाददाता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग को सड़क पर पिच कार्य कराए जाने की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी और ठेकेदार द्वारा यह कार्य मनमाने ढंग से कराया जा रहा था।

अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि अपराह्न लगभग 3 बजे जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दिए और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page