Connect with us

गाजीपुर

माँ पार्वती जन सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

Published

on

गाजीपुर (जयदेश)। माँ पार्वती जन सेवा ट्रस्ट, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में विकास खंड सादात के ग्राम सभा उकराँव की मुसहर (बनवासी) बस्ती में शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड से प्रभावित वंचित एवं कमजोर वर्ग को राहत प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन सुबेदार स्नेही ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सावित्री पासवान, गीता पासवान एवं संजय भास्कर, दिनेश सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त अनिल यादव, ग़रीब आज़ाद, बृहस्पति पासवान, लालजी वनवासी,  बसंत बनवासी एवं बलदेव बनवासी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Advertisement

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा कुल 50 से अधिक गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए। लाभार्थियों का चयन स्थानीय स्तर पर किए गए सामाजिक सर्वेक्षण के आधार पर किया गया। कंबल वितरण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनीष कुमार ने कहा कि माँ पार्वती जन सेवा ट्रस्ट समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page