Connect with us

गाजीपुर

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना खानपुर का किया औचक निरीक्षण

Published

on

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना खानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण कक्षों का जायजा लिया।

इस क्रम में थाना कार्यालय में संधारित अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या व बलवा से संबंधित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें अद्यावधिक रखने व उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की साफ-सफाई व अनुशासन व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इसके साथ ही थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी ली गई और नियुक्त कर्मियों को कार्य में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से शालीन व्यवहार रखने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन और जागरूकता के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page