Connect with us

चन्दौली

दबंगों ने दवा लेकर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के इलिया शहाबगंज थाना क्षेत्र के केरायगांव में दबंगों का तांडव सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर दवा लेकर घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर दबंगों ने बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Loading...

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दहशत में हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page