Connect with us

वाराणसी

अंतरजातीय विवाह के विरोध से टूट गई युवती, प्रेमी से अंतिम मुलाकात के बाद खाया जहर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। परेड कोठी स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रेमी से बिछड़ने के वियोग में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नजदीकी सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बीती शाम उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची। मऊ जनपद के दोहरीघाट की रहने वाली 22 वर्षीय चंदन मौर्या प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसका क्षेत्र के ही अजय विश्वकर्मा से प्रेम संबंध था। दोनों के अलग जाति के होने के कारण युवती के घरवाले विवाह के खिलाफ थे और चंदन की शादी के लिए स्वजातीय युवक की तलाश कर रहे थे।

Loading...

बताया गया कि इसी तनाव के चलते चंदन अवसाद में रहने लगी थी। इसी सदमे में उसने बाजार से विषाक्त पदार्थ खरीदा। एक दिन पहले वह घरवालों से प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकली और अपने प्रेमी अजय से अंतिम बार मिलने की इच्छा जताते हुए उसे वाराणसी बुला लिया।

दोनों ने परेड कोठी स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। अगली सुबह कमरा छोड़ने से पहले अजय नहाने गया, इसी दौरान चंदन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की हालत बिगड़ते देख अजय उसे लेकर सिंह मेडिकल पहुंचा, जहां सिगरा पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page