Connect with us

गोरखपुर

उत्साह से लबरेज भाजपाइयों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया शानदार स्वागत

Published

on

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता तथा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और जोशीला स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर सर्वप्रथम गुरु गोरखनाथ एयरपोर्ट पर सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद महानगर, जिला और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न स्थलों तक ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया।

इस क्रम में एयरपोर्ट गोरखपुर से नंदा नगर, गौतम गुरुंग चौराहा पर माल्यार्पण, गुरुद्वारा मोहद्दीपुर, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, छात्र संघ चौराहा, नौकाबिहार, चिड़ियाघर, सिकटौर चौराहा, भगत चौराहा, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण, यातायात चौराहा, धर्मशाला बाजार, विश्वकर्मा मंदिर, तरंग क्रॉसिंग, सिंधी कॉलोनी, गोरखनाथ मंदिर के 10 नंबर बोरिंग क्षेत्र, रेगलिया रिजॉर्ट मोड़, मानसरोवर, सूरजकुंड ओवरब्रिज, तिवारीपुर–सूरजकुंड चौराहा, इलाही बाग, हार्वर्ड बंधा हनुमानगढ़ पेट्रोल पंप, लालडिग्गी और गीता प्रेस सहित महानगर के अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए। महानगर के भीतर लगभग 51 स्थानों पर भव्य अभिनंदन किया गया।

Advertisement

गौतम गुरुंग चौराहा पर गौतम गुरुंग की प्रतिमा, विश्वविद्यालय चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तथा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने गोरक्षनाथ मंदिर में दर्शन भी किए। महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही शुरू हुआ स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला देर शाम तक शहर भर में जारी रहा। इसके उपरांत भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडिहा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद रवि किशन, सांसद कमलेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, रमेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय सिंह मुन्ना, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, पदमा गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, दिनेश जायसवाल, अष्टभुजा शुक्ला, सत्यार्थ मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी जीतू, सुरेन्द्र चौबे, कृष्ण कुमार, पवन यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, विशाल गुप्ता सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page