गोरखपुर
खिचड़ी मेला व गोरखपुर महोत्सव को लेकर प्रशासन सतर्क
तैयारियों की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
गोरखपुर। आगामी खिचड़ी मेला एवं गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कमिश्नरेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक जोन गोरखपुर ने की। इस दौरान मण्डलायुक्त गोरखपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर भी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में मेला एवं महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में GDA के उपाध्यक्ष, ADM सिटी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने और जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खिचड़ी मेला और गोरखपुर महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
