Connect with us

गाजीपुर

दो घरों में हजारों रुपये नकदी के साथ लाखों के आभूषण चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज मोहांव वाली गली में सोनू जायसवाल तथा सनबीम स्कूल के पास वाई.के.आर. कॉलोनी में अभय कुमार गौतम के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला काटकर घर में घुसकर अलमारी व बक्से के लॉकर तोड़ दिए और उसमें रखे लाखों रुपये के गहने व नकदी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सोनू जायसवाल अपने परिवार के साथ बीते 31 दिसंबर को अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। गुरुवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में घुसकर अलमारी व बक्से के लॉकर तोड़ दिए और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, सुई-झागा, कुंडल, सोने की चेन, नथुनी, सोने का चंद्रमा, पायल, नथियां, वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा, बैटरी, स्मार्ट वॉच, हेडफोन सेट तथा डेढ़ लाख रुपये नकद उठा ले गए।

इसी प्रकार अभय कुमार गौतम के घर में घुसे चोरों ने गले का हार, मंगलसूत्र, सोने का कंगन, अंगूठी, पायल, बिछिया, करधनी तथा बीस हजार रुपये नगद लेकर चले गए। इसके एक दिन पूर्व बुधवार की रात चोरों ने महाराजगंज में भाजपा नेता अच्छेलाल गुप्ता के विद्यालय में घुसकर लैपटॉप सहित कई सामान उठा ले गए थे। लोगों का मानना है कि पुलिस द्वारा गश्त नहीं किए जाने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे लोगों के बीच चोरों की दहशत बढ़ती जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page