चन्दौली
आशीर्वाद पैथ लैबोरेटरी का भव्य उद्घाटन, अत्याधुनिक जांच सुविधाओं का मिलेगा सीधा लाभ
चंदौली। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के समीप मंगलवार को आशीर्वाद पैथ लैबोरेटरी का भव्य उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने से आसपास के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नई लैब पूर्णतः कंप्यूटराइज्ड, अत्याधुनिक व तकनीकी सुविधाओं से लैस है। इससे जनपद के मरीजों को सटीक, त्वरित व विश्वसनीय परीक्षण उपलब्ध प्राप्त होगा।
डा. अंकुर सिंह (एमबीबीएस, डीएनबी) ने बताया कि लैब में सीबीसी, थायरॉयड प्रोफाइल, डायबिटीज, लीवर फंक्शन, किडनी फंक्शन, यूरीन टेस्ट सहित दर्जनों उन्नत पैथोलॉजी जांचें एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। इसका संचालन अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा। जांच रिपोर्टों की शुद्धता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डॉ. पीयूष हरी (एमबीबीएस, एमडी, बीएचयू) अपनी विशेषज्ञता प्रदान करेंगे। दोनों चिकित्सकों की निगरानी में लैब की पूरी तकनीकी टीम कार्य करेगी, ताकि मरीजों को बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
आशीर्वाद पैथ लैबोरेटरी की स्थापना से स्थानीय लोगों को अब अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा मुख्यालय पर ही उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक उपकरण व कंप्यूटराइज्ड सिस्टम के माध्यम से सभी जांचें तेज गति से की जाएंगी। साथ ही रिपोर्टें समय से मरीजों तक पहुंचाई जाएंगी।
लैब प्रबंधन के सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए यहां सस्ती दरों पर जांचें उपलब्ध कराई जाएंगी। स्थानीय जनता ने लैब की शुरुआत का स्वागत किया। कहा कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी और लोगों को विश्वसनीय जांचें पास ही उपलब्ध होंगी।
आशीर्वाद पैथ लैबोरेटरी का यह शुभारंभ न केवल चंदौली के लिए गौरव की बात है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सशक्त पहल भी है। आसपास के लोगों ने बताया कि आशीर्वाद पैथ लैबोरेटरी का शुभारंभ होने से लाभ मिलेगा, जहां कम खर्च में सभी प्रकार की जांच की सुविधा प्राप्त होगी।
इस मौके पर विश्वजीत मिश्रा, संतोष तिवारी, डॉ. महेन्द्र पांडेय, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. चंद्रिका प्रसाद, शुभम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
