वाराणसी
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रिंग रोड टर्न पॉइंट पर रविवार की दोपहर हरहुआ से मिर्जामुराद की तरफ अपनी बाइक से आ रहे एक 52 वर्षीय किसान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने उन्हें इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव निवासी कमलेश उर्फ चरण यादव (52 वर्ष) शुक्रवार की दोपहर एक शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के रखौना स्थित रिंग रोड वाई-टर्न पॉइंट पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक को 7 बेटियां और 1 बेटा बताया गया है।
