Connect with us

चन्दौली

भाकपा (माले) और किसान महासभा का ऐलान – इस बार अपने घरों में नहीं मनाएंगे दीपावली

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। जिले के सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर 23 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा भाकपा (माले) और अखिल भारतीय किसान महासभा का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 129वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि इस बार वे अपने घरों में दीपावली का त्योहार नहीं मनाएंगे।

धरना स्थल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाकपा (माले) नेता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि “चार महीने से अधिक समय से हम लोग धरने पर बैठे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन ने अब तक एक भी समस्या का समाधान नहीं किया। योगी सरकार जनता के मुद्दों को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदार है।”

उन्होंने बताया कि सकलडीहा इंटर कॉलेज के मैदान में बरसात का पानी भरा है, लेकिन उसकी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। विडंबना यह है कि प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का गृह नगर होने के बावजूद यहाँ की मूलभूत समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं। कुशवाहा ने कहा, “यह वही विद्यालय है जहाँ से मंत्री जी ने शिक्षा प्राप्त की थी, लेकिन आज विकास के नाम पर केवल लंबी-लंबी बातें की जा रही हैं।”

धरनारत नेताओं ने बताया कि तहसील प्रशासन ने आंदोलन की मांगों से संबंधित पत्राचार कई विभागों को भेजा है, मगर अब तक किसी भी विभाग से कोई जवाब नहीं मिला। 129 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने “आपराधिक किस्म की चुप्पी” साध रखी है।

Advertisement

भाकपा (माले) नेताओं ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

धरना स्थल पर कामरेड रेखा भारती, अंजना देवी, श्यामदेई, रमेश राय, गुलाबी देवी और श्रवण कुशवाहा समेत अनेक आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page