Connect with us

गोरखपुर

दुकान में भीषण आग, चार लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। विनोद जायसवाल की दुकान में अचानक लगी आग ने न केवल दुकान को अपनी चपेट में लिया, बल्कि पास में स्थित उनके मकान और उसमें चल रही एक निजी पैथ लैब को भी नुकसान पहुंचाया।

Loading...

इस हादसे में विनोद जायसवाल और उनके परिवार के चार सदस्य बुरी तरह झुलस गए। घायलों में विनोद की पत्नी शकुंतला देवी, बेटे अजय जायसवाल और विजय जायसवाल शामिल हैं। विनोद की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page