Connect with us

गोरखपुर

फैमिली और किसान आईडी बनवाना जरूरी : उप जिलाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के सहजनवां तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी केशरी नंदन त्रिपाठी ने फैमिली आईडी और किसान आईडी बनवाने को लेकर आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों आईडी का बनवाना अत्यंत आवश्यक है ताकि हर व्यक्ति सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सके।

एसडीएम ने बताया कि फैमिली आईडी के माध्यम से लोगों को पेंशन, आवास, राशन कार्ड, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलेगा। वहीं किसान आईडी से कृषक भाइयों को कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों में पहुंच सकेगा।

आईडी बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (प्रदेश सरकार द्वारा जारी) और जमीन के कागजात शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लोग अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र या नगर पंचायत कार्यालय जाकर फैमिली आईडी और किसान आईडी बनवा सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

नगर पंचायत के अधिकारी सूर्यकांत ने बताया कि फैमिली आईडी और किसान आईडी बनवाने से किसी का राशन कार्ड नहीं कटेगा, बल्कि इससे सरकारी सुविधाएं और सुगमता से मिल सकेंगी। ग्राम प्रधान, कोटेदार, लेखपाल और पंचायत सचिव मिलकर गांव-गांव जाकर लोगों को आईडी बनवाने में सहयोग करेंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page