Connect with us

वाराणसी

बालिका महोत्सव में लड़कियों ने माँगा बराबरी का हक, निकाली रैली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के करधना (भटपुरवां) गांव में बुधवार को लोक समिति एवं आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों गांवों से सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने भाग लिया। लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज, बाल विवाह के खिलाफ गांव में जोरदार रैली निकाली। रैली में बाल विवाह पर रोक लगाओ, तिलक-दहेज छोड़ो, जात-पात तोड़ो, भीख नहीं अधिकार चाहिए, जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी ज़िंदा इंसान है, नहीं भोग की सामान, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि नारे लगाए।

बालिका महोत्सव में लड़कियों ने बालिका अधिकार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक के माध्यम से गाँव में हो रहे जुए और शराब को बंद करने की अपील भी की।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह, लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर, जादूगर रमेश पटेल ने दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि समाज में लड़कियों और महिलाओं की दशा चिंतनीय है। बहुत सारे परिवारों में अभी भी लड़कों और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। पढ़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत सी लड़कियों की पढ़ाई छोड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

Advertisement

जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह ने कहा कि आज घर में ही लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। बहुत बार परिवार और उनके रिश्तेदारों द्वारा लड़कियां यौन शोषण का शिकार होती रहती हैं, इसलिए लड़कियों को घरेलू यौन उत्पीड़न व यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आशा मौर्या ने किया, संचालन विमला और अनीता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन राजकुमारी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवनीत सिंह, प्रीतम शुक्ला, अनीता, सोनी, राजकुमारी, मनीषा, विमला, रमेश पटेल, आशा, रामबचन, संध्या, नंदनी, रंजना, नीलम, उजाला, लक्ष्मी, खुशी, रीमा, आरती, राधा, संगीता, माया, सपना, वंदना, अनुराधा, नीलम आदि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page