दुर्घटना
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
वाराणसी। जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के सिंधोरा बाजार में बीती रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय बाइक सवार शिवा राजभर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिंधोरा राजभर बस्ती निवासी शिवा राजभर अपने घर लौट रहे थे, तभी बसंतपुर गेट के पास उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल शिवा को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक शिवा राजभर के परिवार में उनकी 6 वर्षीय पुत्री और 2 वर्षीय पुत्र हैं। अस्पताल जाने के कारण परिजनों द्वारा अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सिंधोरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
