Connect with us

गाजीपुर

दशहरा पर करहियां में हुआ भव्य कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमख़म

Published

on

सेवराई (गाजीपुर)। दशहरा पर्व पर रामलीला कमेटी बड़का खलिहान की तरफ़ से हर साल की भाँति इस वर्ष भी दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी और बिहार राज्य के पहलवानों ने अपने दमख़म का परिचय देते हुए, जोर आज़माइश किए। तो वहीं दस साल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर एक साथ दांव-पेच का अपना जोर आज़माइश किए। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। कुछ खास इनाम की राशि न मिलने के कारण यह परंपरा धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। यह विषय गंभीर बनता जा रहा है।

इस परंपरा को जिंदा रखने के लिए इनाम की राशि बढ़ाने के साथ प्रचार-प्रसार पहले से होना चाहिए, ताकि दूर-दराज के पहलवानों तक यह खबर पहुँच सके। ताकि यह परंपरा जो पहले से चला आ रहा है, वह जीवित रहे और सभी लोगों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। लेकिन लोगों में इतना दूराव पैदा हो गया है, कि पहले से चली आ रही परंपरा को अपने कद-पद का खास ख्याल न रखकर दूराव जैसी प्रवृति का निर्वहन कर रहे हैं। लोग यह विषय गंभीर भी है, करहियां के इतिहास पर कुठाराघात भी है, जो परंपरा पहले से चली आ रही है। उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ग्राम प्रधान की होती है।

गाँव के मालिक होने के नाते इस विषय पर गंभीर चिंतन और मनन करना चाहिए। यह पूर्वजों की परंपरागत धरोहर के रूप में ऐतिहासिक स्थल करहियां कुश्ती के लिए जाना जाता था, जो आज नहीं दिख रहा है। इस कमी को कैसे दूर किया जाए यह विषय गंभीर बना हुआ है। हालांकि कुछ जोड़ी कुश्ती दंगल हुआ, जिसमें यूपी और बिहार के कुछ पहलवान आये हुए थे। गाँव के छोटे बच्चों ने भारी संख्या में एक साथ आखाड़े पर चढ़कर सबका दिल जीत लिया।

Advertisement

ग्राम प्रधान पति अजय सिंह करहियां ने अंग वस्त्र एवं नकद इनाम देकर पहलवानों एवं छोटे बच्चों का हौसला-अफ़ज़ाई की। इस कुश्ती दंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भृगुनाथ सिंह दादा करहियां रहे। तो वहीं कुश्ती का संचालन मृत्युंजय सिंह सेवराई तहसील अध्यक्ष के बड़े भाई ध्रुव कुमार सिंह मास्टर साहब के द्वारा किया गया। रेफरी के रूप में दलसागर ने अपनी भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगजीत सिंह उर्फ़ नचक सिंह, नइम अंसारी, दिल्ली पुलिस दरोगा मुन्ना खरवार, उपेंद्र सिंह, पेंटर सिंह, गुड्डू डॉक्टर, लवकुश सिंह उर्फ़ करिया दादा, हरेंद्र सिंह, रमेश पहलवान करहियां जैसे सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति देखी गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष भृगुनाथ सिंह दादा जी के द्वारा किया गया। तो वहीं मीडिया रिपोर्टर टीवी चैनल टुडे24न्यूज़ रिपोर्टर सेवराई मृत्युंजय सिंह/ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष सेवराई/जय देश न्यूज समाचार पत्र के तहसील प्रभारी सेवराई को नचक सिंह करहियां के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page