वाराणसी
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक व स्टेशन निदेशक का निरीक्षण
Loading...
Loading...
वाराणसी। अपर मंडल रेल प्रबंधक और स्टेशन निदेशक द्वारा वाराणसी रेलवे स्टेशन का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में कई सुधार कार्यों पर जोर दिया गया। दोपहिया वाहन पार्किंग की ओर नए शौचालय निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, वहीं सर्कुलेटिंग एरिया की जीटी रोड की तरफ नाली के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए गए।
Loading...
पार्किंग क्षेत्र में ठेकेदार को कैमरे लगाने और नए टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर की स्थापना पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा शुल्क आधारित शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय स्थानीय अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
Continue Reading
