Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Published

on

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी ने अपने जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में भगवान विश्वकर्मा का पूजा-अर्चन किया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा की गई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं और वास्तुकला के प्रवर्तक माने जाते हैं।

उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा भगवान ब्रह्मा के पौत्र और वास्तुदेव के पुत्र हैं, भगवान सूर्य के ससुर हैं और यमराज, शनिदेव, यमुना, ताप्ती और देवसेना के नाना भी हैं।

पूजा समारोह में पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, शिवशंकर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, सतीश मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, चन्दन यादव, राजेश भारती, अमरेश सोनकर, आसिफ अंसारी, सलीम बादशाह, जमाल अहमद, रवि सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page