Connect with us

गाजीपुर

नहर में डूबने से किशोर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के चोचकपुर क्षेत्र के बरवां गांव में बीती शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें हंशू यादव के 17 वर्षीय पुत्र गोलू यादव की लाश चोचकपुर पंप नहर में तैरती हुई मिली।

जानकारी के अनुसार, गोलू नहर के पास गया था और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। तैरना न आने के कारण वह नहर में डूब गया। उसकी लाश बाद में चोचकपुर-जमुनिया रोड की पुलिया के नीचे मिली।

Loading...

सोमवार सुबह करीब 10 बजे लाश तैरती हुई दिखाई दी। घटना की सूचना तुरंत थाने और मृतक के परिजनों को दी गई। गोलू हंशू यादव के दो पुत्रों में से छोटा बेटा था। इस दुखद घटना से पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page