गाजीपुर
संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने की पूजा
जितिया व्रत में महिलाओं ने किया निर्जला उपवास
गाजीपुर। जिले के सेवराई क्षेत्र में जितिया व्रत धूमधाम से मनाया गया। जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से प्रसिद्ध इस परंपरा में माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। महिलाओं ने सुबह स्नान कर भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की।
उन्होंने निर्जला उपवास का संकल्प लिया। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह बनाकर कथा श्रवण किया। साथ ही भक्ति गीत भी गाए। व्रत के दौरान महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल के रहीं। व्रत खोलने से पहले भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
इनमें साग, पूड़ी, चना, अरवा चावल और अन्य परंपरागत व्यंजन शामिल थे। गांव-गांव में धार्मिक माहौल रहा। यह व्रत धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक एकता और संस्कृति को भी जीवंत रखता है।
