Connect with us

वाराणसी

नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का वाराणसी में भव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ के तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का भव्य उद्घाटन मंगलवार को हुआ। यह प्रतियोगिता डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम, सिगरा में 10 से 13 सितंबर तक चलेगी। देश के 20 क्लस्टर और छह अंतरराष्ट्रीय क्लस्टरों से आए लगभग पाँच हजार खिलाड़ी और प्रतिनिधि इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।

शुभारंभ समारोह की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें सभी क्लस्टरों की टीमें पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ शामिल हुईं। पिछले मीट की रजत पदक विजेता आकृति यादव ने खिलाड़ियों को अधिकृत नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस मौके पर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत के स्वर्णिम खेल भविष्य की झलक है। उन्होंने कहा—“हमें केवल मेडल नहीं जीतना है, हमें मन जीतना है और देश का मान बढ़ाना है। दुनिया के शीर्ष पाँच पदक विजेता देशों में भारत का नाम शामिल हो, यही हमारी कामना है।”

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि नई खेल नीति-2025 खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियाई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उच्च सरकारी सेवा दी जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से जीत-हार से परे निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में कई जनप्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, राष्ट्रीय कोच और खेल जगत की हस्तियाँ मौजूद रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को और रंगीन बना दिया। स्वागत गान और गणेश वंदना के बाद विद्यालय के दोनों शाखाओं के लगभग साढ़े तीन सौ छात्रों ने ‘वंदे भारतम्’ समूह नृत्य प्रस्तुत कर भारत की विविध संस्कृति और नृत्य शैलियों को मंच पर जीवंत कर दिया।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. वंदना सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि खेल भावना और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। इस एथलेटिक्स मीट में बालक और बालिका वर्ग के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणी की दौड़, कूद और थ्रोइंग प्रतियोगिताएँ होंगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page