Connect with us

वाराणसी

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, पुतला फूंक कर गिरफ्तारी की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विरोध में वाराणसी में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। शंकर सेना महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका द्विवेदी के नेतृत्व में हजारों महिलाएँ डीएम कार्यालय पहुँचीं और कथावाचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने अनिरुद्धाचार्य का पुतला फूंका, उसे जमीन पर पटककर लात-घूसों और चप्पलों से बुरी तरह कुचला। पुतले पर कालिख पोतकर महिलाओं ने आक्रोश जताया। महिलाओं के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर “अनिरुद्धाचार्य माफी मांगो” जैसे नारे लिखे थे।

Loading...

प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि व्यासपीठ पर बैठकर महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्द बोलना अक्षम्य अपराध है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे देश में आंदोलन छेड़ा जाएगा और महिलाएँ आमरण अनशन तक करने को बाध्य होंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शंकर सेना की महिलाएँ आत्मदाह तक के लिए तैयार हैं।

डीएम वाराणसी को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम और यौन उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page