Connect with us

गाजीपुर

स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, चाकूबाजी में एक की मौत, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित एक निजी स्कूल सनबीम महराजगंज में सोमवार को छात्रों के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंची और इस दौरान एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में 10वीं कक्षा के छात्र आदित्य वर्मा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य वर्मा यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का निवासी था।

Advertisement

शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी छात्र 9वीं कक्षा का है। उसका पहले से आदित्य और अन्य छात्रों से विवाद चल रहा था। सोमवार को फिर विवाद बढ़ा तो आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर आदित्य समेत कई छात्रों पर वार कर दिया।

पुलिस ने स्कूल प्रशासन से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page