Connect with us

चन्दौली

अखंड ज्योति स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। डीडीयू नगर स्थित परोरा वा गांव के प्रज्ञा पुरम में अखंड ज्योति स्कूल में विद्यालय की प्रधानाचार्य रीमा पाल के साथ सभी अध्यापकों के समूह द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसमें सुमन पटेल, बबीता गुप्ता, अमित चौहान, पूजा चौहान और साहिल चौहान शामिल थे। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चों ने खड़े होकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जिसमें पवन यादव, प्रिंस यादव, रजनीश चौहान, अमन चौहान, रितिक यादव और काजल शामिल रहे।

इसके बाद विद्यालय की प्रिंसिपल रीमा पाल के साथ सभी अध्यापकों ने मिलकर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि देशभक्ति सिर्फ शब्दों से नहीं, कर्मों से प्रमाणित होती है। जो अपने कर्तव्यों को समझ ले वही सही अर्थ में स्वतंत्र है। उन्होंने भारतीय होने पर अभिव्यक्त करते हुए कहा कि हम प्रगतिशील, कर्मशील, कल्याणकारी, सुसंगठित, भावनात्मक और गौरवशाली भारतीय हैं। हमारी पहचान हमारे संस्कार और सीमा की सुरक्षा में छिपी है। हमें सभी को मिलकर एक सशक्त, स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण करना चाहिए।

इसके बाद विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें साक्षी, अंशिका और स्वागत गीत में रिया कुमारी तथा अन्य ने भाग लिया। इसके बाद एक नाटक मंचित किया गया, जिसका शीर्षक था “टमाटर बड़े मजेदार”, जिसमें रुद्र, विद्या, लाडो, आकांक्षा, प्रियांशी और एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने भूमिका निभाई।

इसी क्रम में गाना “सौगंध मुझे इस मिट्टी की” प्रस्तुत किया गया, जिसमें अंजलि, अनुष्का, दिव्यांजलि और आकांक्षा (कक्षा 3) शामिल रही। इसके बाद “ओ मेरी मां” गाना कुंज और अमृता पलक ने प्रस्तुत किया। “रेड रेड गजरा” गाना दिव्या पाल और सौम्या पाल (कक्षा 4) ने प्रस्तुत किया। इसी तरह देश की शान में “मां तुझे सलाम” गाना प्रस्तुत किया गया, जिसमें सिद्धार्थ यादव और प्रियांशु चौहान ने प्रस्तुति दी।

इसके साथ एक नाटक “मोबाइल बुरी बला” प्रस्तुत किया गया, जिसमें अन्नया, अनुराधा, रोली, श्रुति, किंजल और रिया गुप्ता ने भाग लिया। आज के समय को देखते हुए बच्चों ने एक नाटक “जीना है तो पापा शराब नहीं पीना” प्रस्तुत किया, जिसमें काजल चौहान और दिव्या पाल ने अपनी भूमिका निभाई।

Advertisement

जन्माष्टमी के अवसर पर गाना “श्री कृष्ण बांके बिहारी” प्रस्तुत किया गया, जिसके बोल थे “सावन में मुरली बजेगी, राधा सजेगी”, इसे रोली और अनुराधा (कक्षा 5 व 6) ने प्रस्तुत किया। बच्चों के अभिभावकों ने सभी प्रस्तुतियों को देखकर तालियाँ बजाई और झूम उठे।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कार्यक्रम के अंत में सभी को अल्पाहार देकर विदा किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page