वाराणसी
विनोद कुमार गुप्ता बने वाराणसी नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन
Loading...
Loading...
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा संगठन वाराणसी के चीफ वार्डन के रिक्त पद पर मंगलवार को विनोद कुमार गुप्ता को पुनः नियुक्त किया गया। विनोद कुमार गुप्ता पहले भी इस पद पर कार्य कर चुके हैं और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें फिर से वाराणसी नागरिक सुरक्षा का चीफ वार्डन बनाया गया है।
Loading...
नियुक्ति के अवसर पर चेतगंज प्रखंड के डिवीजनल वार्डन मंगला प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद निगम, डॉ. संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार कनौजिया सहित कई अन्य वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने विनोद कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। सभी ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा का और भी अधिक विकास होगा तथा स्वयंसेवकों को बेहतर सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा।
Continue Reading
