Connect with us

गाजीपुर

बेटिकट यात्रा समेत 48 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

दिलदारनगर (गाजीपुर)। रेल मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गुरुवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन और ट्रेनों में टिकट विहीन यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे टीम ने मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में सघन जांच की, जिसमें बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया।

चेकिंग के दौरान महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करने वाले लोगों को भी हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पायदान पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पकड़ा गया। टीम ने अवैध रूप से रेल पटरी पार करने वालों और धूम्रपान करने वालों पर भी कार्रवाई की।

Loading...

अभियान के दौरान कुल 48 यात्रियों को विभिन्न उल्लंघनों के लिए गिरफ्तार किया गया। सभी को रेल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उनसे कुल 24 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना अदा करने के बाद सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया।

इस चेकिंग अभियान में जीआरपी प्रभारी जैयदान सिंह, आरपीएफ उप निरीक्षक नवीन कुमार सहित पूरी जांच टीम मौजूद रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page