Connect with us

गाजीपुर

किराना व्यापारी पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, पैसे भी लूटे

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सादात थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर वार्ड नंबर 9 निवासी किराना व्यापारी अनिल उर्फ बाबू जायसवाल (38) पर उस समय नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया, जब वह रात 10:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रामलीला मैदान के पास पहले से घात लगाए पांच से छह बदमाशों ने डंडों से बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी।

सिर और गर्दन पर गंभीर चोट लगने के कारण अनिल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पास ही के लोगों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पीड़ित की जेब में रखे दुकान के पैसे भी हमलावर लूटकर ले गए। घायल व्यापारी को तत्काल सादात सीएचसी लाया गया, जहां सिर और गर्दन में गहरे घावों पर दर्जन भर से ज्यादा टांके लगाने पड़े।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सादात थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि, घटना मंगलवार रात की है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page