Connect with us

वाराणसी

फालूदा का पैसा मांगने पर सफारी सवार मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार में शनिवार रात्रि 10 बजे सफारी गाड़ी सवार मनबढ़ किस्म के युवकों ने फालूदा खाया और दुकानदार पूरन चन्द गुज्जर निवासी भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा पैसा मांगने पर विवाद कर लिया और फालूदा दुकानदार को मारने-पीटने लगे। वहीं बीच-बचाव करने पहुँचे पड़ोसी मोमोज दुकानदार सत्यम गुप्ता निवासी गौर, मिर्जामुराद की भी पिटाई करने लगे।

Loading...

शोर मचाने पर पहुँचे दर्जनों ग्रामीणों ने सफारी सवार मनबढ़ों की पिटाई कर दी। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने सफारी गाड़ी सहित तीनों अखिलेश उपाध्याय निवासी इमलीघाट, शिवम मिश्र निवासी बहेड़वा (मिर्जामुराद) व राहुल मिश्र निवासी चुनार (मिर्जापुर) को हिरासत में ले लिया। आज रविवार को थाने में चले घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page