Connect with us

वाराणसी

UPSSSC परीक्षा आज, एसटीएफ अलर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर-तृतीय की मुख्य परीक्षा आज वाराणसी में हो रही है। परीक्षा के लिए 42 सेंटर बनाए गए हैं जहां 19 हजार 966 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से शुरू होकर दो घंटे तक चलेगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। चयन आयोग के आदेश पर सभी केंद्रों पर कम से कम दो महिला और तीन पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

Loading...

परीक्षा के दौरान नकल पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए STF और इंटेलिजेंस टीम सक्रिय रहेगी। पूर्व में पकड़े गए नकल माफिया गैंग भी एसटीएफ की रडार पर हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित सभी साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानें बंद कराई गई हैं ताकि नकल माफिया किसी भी तरह की गतिविधि अंजाम न दे सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page